उत्तराखंड
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोईवाला ब्लाक में मतगणना का लिया जायजा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 31 जुलाई को ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई। जनपद देहरादून के सभी ब्लाक मुख्यालयों में बनाए गए मतगणना सेंटर पर ही मतगणना कार्य किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने डोईवाला ब्लाक मुख्यालय में मतगणना कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मतगणना सहायकों को बहुत सावधानी और पूरा समय लेते हुए मतगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना कार्यो में किसी प्रकार की जल्दबाजी न की जाए।
उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना पूरी होने पर निर्वाचित प्रत्याशियों को आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और निर्वाचित प्रत्याशियों के नाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतगणना की समाप्ति के बाद सभी मतपत्रों को सील कर सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान उन्होंने काउंटिंग टेबलों का निरीक्षण करते हुए मतगणना कार्यो का जायजा भी लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ…
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश…
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…




































































