उत्तरकाशी
उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर हल्की बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा मौसम
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर हल्की बारिश के आसार हैं। दो दिन की बारिश के बाद को रविवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश और बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट जारी किया है खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 03 मार्च और 04 मार्च को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी हो सकती है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी हल्की बारिश बारिश के साथ आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं।
बता दें कि इस साल उत्तराखंड में जनवरी महीने में बारिश न होने के कारण पारा भी सामान्य से अधिक रहा जिसके चलते समय से पहले ही मौसम गर्म होने लगा है। 03 और 04 मार्च के बाद कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे मौसम में तेजी से गर्माहट बढ़ सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…
हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…
पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…
पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

































































