उत्तराखंड
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चम्बा रविंद्र सिंह खाती अध्यक्ष, मंगत नेगी मंत्री पद पर निर्वाचित
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा चम्बा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रविंद्र सिंह खाती अध्यक्ष पद व मंगत नेगी मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। विकास खंड चम्बा के त्रैवार्षिक अधिवेशन चुनाव अधिकारी राकेश बागडी कुशाल सिंह विष्ट की देखरेख तथा चुनाव पर्यवेक्षक विनोद बागडी के निर्देश मे समपन्न हुआ।
अध्यक्ष पद पर रविंद्र खाती व विजेंद्र पंवार ने नामांकन दाखिल किया जिसमे कुल 223 मत मे रविंद्र खाती ने 145 मत हासिल कर जीत दर्ज की, मंत्री पद पर मंगत नेगी को 130 मत व श्रीमती संगीता चमोली को 92 मत प्राप्त हुए, मंगत नेगी विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती दीपिका आर्य ने 116 मत पा कर अजय रमोला को 104 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद महिलाओं को मिला। कार्यकारिणी के शेष सभी 17पद पर निर्विरोध चयनित किए गए। शांति पूर्ण चुनाव समपन्न होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र खाती , मंत्री मंगत सिंह नेगी कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपिका आर्य ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पर्यवेक्षक विनोद बागडी ने शपथ दिलाई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…




































































