उत्तराखंड
सिद्धसौड़ में इस दिन दिया जाएगा पापड़ अचार बनाने का प्रशिक्षण…
रुद्रप्रयाग : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा विकास खंड जखोली के सिद्धसौड़ में बृहस्पतिवार से पापड़, अचार एवं मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक केएस रावत ने बताया कि विकास खंड जखोली की ग्राम सिद्धसौड़ में 07 नवंबर से 16 नवंबर तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एनआरएलएम व एसएचजी की महिलाओं को पापड़ अचार एवं मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से उक्त आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करने की अपील की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

































































