उत्तराखंड
कार्यकाल: नगर निकाय प्रशासको का कार्यकाल तीन माह बढ़ा…
देहरादून। राज्य शासन ने स्थानीय निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बोर्ड गठन होने तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही इस वर्ष निकाय चुनाव होने की संभावनाएं लगभग समाप्त होती दिख रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश निकायों का पांच साल का कार्यकाल एक दिसंबर 2023 को समाप्त हो गया। तय व्यवस्था के मुताबिक इससे पूर्व निकायों के चुनाव हो जाने चाहिए थे। मगर, ओबीसी आरक्षण/ सर्वे को लेकर समय से चुनाव नहीं हो सकें और निकायों को प्रशासक के हवाले करना पड़ा।
तब से शासन विभिन्न वजहों से प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाती रही है। गत दिनों सरकार ने हाईकोर्ट में अक्तूबर में निकाय चुनाव कराने की बात कही। मगर, अब एक बार फिर से शासन ने निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया ।अब प्रशासक बोर्ड गठन होने तक निकायों में बनें रहेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…
संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…
चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…
टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…



































































