उत्तराखंड
शहीद: देश सुरक्षा मे टिहरी का एक और वीर सपूत शहीद…
टिहरी। उत्तराखण्ड के लिए एक दुःखद खबर हैं, मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद स्थित देवप्रयाग निवासी आसाम राईफ़ल का एक जवान शहीद हो गया हैं।शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन द्वारा आज सोमवार शाम उनके निवास ऋषिकेश पहुँच गया हैं।मंगलवार को दोपहर 12 बजें ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान की अंत्येष्टि की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ के टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे।जहाँ उनके शहीद होने की खबर उनके परिजनों तक पहुँची,आज सेना के विशेष वाहन के द्वारा तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश स्थित उनके घर पर सैन्य सम्मान के साथ पहुँचाया गया।शहीद का पार्थिव शरीर देर से पहुँचने के कारण अंतिम संस्कार मंगलवार को ही किया जाएगा,शहीद को अंतिम विदाई देने सीएम पुष्कर सिंह धामीं और कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की भी पहुँचने की संभावना हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…
आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…




































































