उत्तराखंड
हादसाः भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी मे गिरी, 14 की मौत…
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश की एक बस नेपाल में नदी में गिर गई है। गोरखपुर की इस बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में 14 यात्री मारे गए हैं। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी दौरान यह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे।
हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तनहुन जिले में हुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र शाही ने बताया- बस मार्सयांगडी अंबुखैरेनी के पास नदी में गिरी है। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। सेना और सशस्त्र बलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी भी उफान पर है. बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 29 लोगों को रेस्क्यू किया गया. अब भी कई लोग लापता हैं. नेपाल पुलिस ने बताया है कि यह हादसा तानाहुन जिले में हुआ है. बस उत्तर प्रदेश की है. लेकिन यह जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश में किस जिले से नेपाल गए थे.
वहीं, उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में सवार लोग कहां के थे. इसके लिए संपर्क साधा जा रहा है.
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































