उत्तराखंड
दहशत: जखोली ब्लॉक मे गुलदार की दहशत, घास लेने गई महिला पर हमला…
रूद्रप्रयाग: जखोली विकास खंड के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई एक घसेरी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। जंगल में अन्य महिलाओं के हल्ला मचाने के बाद उनकी जान बचा सकी। बाद में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जखोली लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जखोली विकासखंड के ललूड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय रैजा देवी पत्नी कीर्ति लाल शनिवार सुबह 8 बजे कमलेक तौक के जंगल में घास लेने गई हुई थी। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ व कमर में गंभीर चोटें आई है। रैजा देवी ने बताया कि गुलदार को सामने देखकर अचानक हमले से वह घबरा गई। वह चिल्लाने लगी। तभी साथ में घास लेने गई अन्य महिलाएं शोर करते हुए मौके पर पहुंची। महिलाओं द्वारा शोर मचाने से गुलदार भाग गया। जिससे उनकी जान बच सकी।
वहीं ग्राम प्रधान श्रीमती शीला भंडारी ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…
तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…



































































