देश
वारदात: स्पेशल ब्रांच मे तैनात दारोगा की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम…
हर राज्य में अपराध और अपराधी बढ़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वो पुलिस पर भी हमले करने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। शनिवार यानी आज कांके इलाके में एक दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक दारोगा स्पेशल ब्रांच में तैनात थे और उनका शव रिंग रोड से बरामद किया गया। मृतक दारोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दारोगा थे। उनके शरीर पर तीन गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पार्टी करके रात दो बजे निकले थे
अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के आईजी डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे।
दरअसल अनुपम अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे। रात 1 बजे तक अनुपम और उनके दोस्तों की पार्टी चलती रही, रात करीब 2 बजे अनुपम अपनी बाइक से निकले जबकि उनके बाकी दोस्त कार से चले गए। इसी दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी।
खूंटी जिले के रहने वाले थे
बीआईटी सिंदरी से 2014 में बीटेक करने वाले अनुपम रांची के खूंटी जिले के रहने वाले थे। अनुपम झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित थे। पुलिस टीम के साथ स्पेशल ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…































































