उत्तराखंड
गिरफ्तार: सुकन्या समृद्धि योजना मे की गड़बड़ी, पोस्ट मास्टर साहब गिरफ्तार…
उत्तराखंड में सुकन्या समृद्धि योजना में गड़बड़ी के मामले में बागेश्वर पुलिस ने काफली रीमा के शाखा डाकपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बागेश्वर की कपकोट पुलिस को विगत एक जून को काफली रीमा पोस्ट आफिस में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 71723 रूपये की अनियमितता के संबंध में शिकायत मिली थी।
यहां बता दें कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। जो कि एक बचत योजना है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बालिकाओं को भविष्य में आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह एक छोटी बचत योजना है जो लंबी अवधि के लिए संचालित की जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के 10 साल का होने से पहले बचत खाता खोल सकते हैं। इस खाते में बालिका के माता पिता प्रतिवर्ष 250 रुपए से 1.50 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की
हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक
भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी
आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…




































































