उत्तराखंड
बबाल: कांवड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने यंहा मचा दिया बबाल…
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे कांवड़ यात्रियों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। बाइक सवार युवक पर कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना बजार चौकी के धनौरी बाईपास की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक की साइड पैदल जल लेकर जा रहे कांवड़ियों की कांवड़ पर लग गई थी
कांवड़ यात्रियों द्वारा जल खंडित होने का आरोप लगाते हुए युवक के साथ मारपीट की गई। कांवड़ियों द्वारा बहादराबाद से धनौरी जाने वाला मार्ग जाम कर दिया गया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तीन थानों के पुलिस फोर्स ने बमुश्किल मामला शांत कराया। जिसके बाद मेरठ से आए कांवड़ियां अपने गंतव्य को रवाना हुए।
वहीं, बाइक सवार युवक नशे की हालत में बताया जा रहा है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि कांवड़ियों को समझा कर उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग : धामी
उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग पर पांच साल में 1759 करोड़ रुपये खर्च…
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…
112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..




































































