उत्तराखंड
Breaking: एसएसपी ने किये पुलिस विभाग मे तबादले देखें…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने रविवार की देर रात उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। ऋषिकेश के कोतवाल रहे शंकर सिंह बिष्ट को पूर्व में एसओजी देहात में तैनाती दी गई थी, अब उन्हें एसओजी नगर में तैनाती दी गई।
एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार को ऋषिकेश कोतवाली भेजते हुए देहरादून से चिंतामणि मैथानी को एम्स का प्रभारी बनाया गया है। आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल को थाना रायपुर भेजते हुए उनके स्थान पर हरबर्टपुर से कविंद्र राणा को चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। देहरादून में तैनात उपनिरीक्षक शिवप्रसाद डबराल को कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है। देर रात जारी तबादला सूची में 47 उप निरीक्षक ऐसे हैं जिनके कार्यक्षेत्र में फिर बदल किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…
मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी
मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…




































































