उत्तराखंड
Breaking: कार हुई हादसे का शिकार, एक मौत दो घायल…
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार तहसील से आगे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार बसुकेदार मोटर मार्ग पर तहसील से आगे सांय चार बजे करीब एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में तीन लोग सवार थे। तीनों ही डांगी गांव तहसील बसुकेदार के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर जाकर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में भूषण पुत्र महेंद्र लाल उम्र 25 वर्ष एवं प्रकाश पुत्र सते सिंह उम्र 35 वर्ष है, जबकि जगदीश रावत पुत्र जसपाल सिंह उम्र 40 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

































































