उत्तराखंड
Breaking: ऋषिकेश गंगा मे दिल्ली के युवक की डूबने से हो गईं मौत…
ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में राम झूला के समीप दिल्ली निवासी एक युवक की गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर कुछ दूरी पर युवक को गंगा से बाहर निकाला। उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि बासु (21 वर्ष) पुत्र श्याम सुंदर निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली अपने परिवार के साथ यहां घूमने आया था। मंगलवार की सुबह वह राम झूला के समीप गंगा में नहा रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। जानकी सेतु के समीप युवक को गंगा से बाहर निकल गया और एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…
मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…
प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

































































