देहरादून
हड़कंप: स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी…
एम्स रोड पर आवास विकास कॉलोनी से सटी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। न्यायालय में विवाद के चलते फैक्ट्री को सीज किया गया था। जिस कारण अग्निशमन विभाग के वाहन भीतर नहीं पहुंच पाए। फायर कर्मी दीवार फांदकर आग बुझाने की कोशिश में है।
स्टर्डिया फैक्ट्री का कारखाना परिसर और आवासीय परिसर पिछले दो दशक से न्यायालय के आदेश पर सीज कर दिया गया था। परिसर में काफी घनी झाड़ियां उग आई है। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे कैंपस के भीतर झाड़ियां में अचानक आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप लिया कि तेज हवा के साथ यह आग पूरे कैंपस में फैलती चली गई। शिवाजी नगर जो समीप ही बसा है, यहां पूरा इलाका धुएं के गुबार से ढक गया है। बगल में आवास विकास कॉलोनी की आबादी को भी खतरा मंडराने लगा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…




































































