देहरादून
विरोध: एम्स मे काम छोड़ अब नर्सिंग ऑफिसर बैठे धरने पर…
एम्स ऋषिकेश में महिला चिकित्सक के साथ नर्सिंग ऑफिसर के द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में 3 दिन तक चले चिकित्सकों की हड़ताल और हंगामा थमने के बाद अब नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन ने शुक्रवार से मोर्चा खोल दिया है। सभी लोग डीन एकेडमी कार्यालय के बाहर धरना देकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इनका कहना है कि पिछले तीन दिनों में प्रदर्शन के दौरान कुछ चिकित्सकों ने नर्सिंग ऑफिसर को भद्दी भद्दी गालियां दी। उनके स्वाभिमान को चुनौती देते हुए ठेस पहुंचाई। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल जैसा कदम उठाया जाएगा।
एनपीडीए की ओर से अध्यक्ष संजीव कुमार जागीर और महासचिव दिनेश लुहार की ओर से एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह को बीते गुरुवार को पत्र देकर सारी बातों से अवगत कराया गया था। शुक्रवार को कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह प्रदर्शन कर रहे इन लोगों के बीच पहुंची और उनकी बात को सुना। इस मामले में निदेशक और एनपीडीए के पदाधिकारी के बीच वार्ता शुरू हो गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…
एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…




































































