देहरादून
क्राइम: देहरादून रोड़ तीन पानी पुलिया के समीप मिला युवती का शव, गला रेत कर हत्या…
उत्तराखंड से इस वक्त दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है बता दें कि हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला है।
वहीं युवती की गला रेत कर युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है हत्या किस कारण हुई पुलिस की टीम जांच में जुट गई है वहीं बताया जा रहा है कि युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव पुलिया के समीप पड़ा है उन्होंने पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है।
सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…



































































