देश
UPSC ने इस भर्ती परीक्षा को किया स्थागित, बताई जा रही ये वजह…
UPSC Prelims 2024: युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 को स्थगित कर दिया है। पहले यह एग्जाम 26 मई 2024 को होना था, अब इन्हें लोकसभा चुनाव के बाद 16 जून को कराया जाएगा। हालांकि, अभी आयोग की तरफ से रिवाइज्ड शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2024 की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह एग्जाम 26 मई 2024 को होना था, अब इन्हें लोकसभा चुनाव के बाद 16 जून को कराया जाएगा। बता दें कि अप्रैल से जून 2024 तक देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होंगे। ऐसे में अब ये परीक्षा स्थागित हो गई है। जल्द ही नई डेट जारी हो सकती है।
गौरतलब है कि इस साल, आयोग ने सीएसई के लिए कुल 1,056 और आईएफएस के लिए 150 रिक्त पदों को अधिसूचित किया है। यूपीएससी सीएसई परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षा में आयोजित की जाती है। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और यह 26 मई को आयोजित होने वाली थी। कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…




































































