उत्तराखंड
धामी सरकार की रोडवेज कर्मियों को दी सौगात, बढ़ाया गया मंहगाई भत्ता…
उत्तराखंड में धामी सरकार ने अब रोडवेज कर्मियों को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। जिसके बाद अब इन कर्मियों की सैलरी बढ़कर आयगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जारी आदेश के मुताबिक, 35वीं बैठक में निदेशक मंडल ने ये निर्णय लिया था। एक जुलाई 2023 से रोडवेज अधिकारियों, कर्मचारियों को 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। एक मार्च से महंगाई भत्ते की दर 46 प्रतिशत मानी जाएगी। यह भत्ता एक जुलाई 2023 से दिया जाएगा, जिसका 29 फरवरी तक एरियर भी दिया जाएगा। जिससे अब इनकी सैलरी बढ़कर आयगी।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में न्यूनतम मजदूरी में 25 प्रतिशत का इजाफा हो गया। अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रेणी में दर्ज श्रमिकों को हर महीने 2507 से लेकर 2804 रुपये तक लाभ मिलेगा। उत्तराखंड में श्रम विभाग में पंजीकृत तमाम संस्थानों, निजी सेक्टर, फैक्ट्री, दफ्तरों में कार्यरत कामगार इसके दायरे में आएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…
भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…
नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज
टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…
चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

































































