टिहरी गढ़वाल
टिहरीः शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हाल में मिला शव…
टिहरी के घनसाली से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया। उन्होंने नदी में छलांग लगा ली थी। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद आज शिक्षक का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक शिक्षक ने भिलंगना और बालगंगा नदी के संगम पर छलांग लगाई थी। बताया जा रहा है कि वह बाल गोविंद थपलियाल अखोड़ी के पास चौंरा गांव निवासी थे और विद्या मंदिर में आचार्य होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख भी थे। वे अपनी स्कूटी से बालगंगा महाविद्यालय की तरफ घूमने निकले और कॉलेज गेट में स्कूटी को खड़ाकर संगम की तरफ निकल गए। समय पर घर नही पहुंचने पर बाल गोविंद थपलियाल खोजबीन की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
एसडीआरएफ को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं लग सका था। रात होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया। थाना घनसाली एस आई किशन देवरानी ने बताया है कि आज सुबह 10-11 बजे के करीब पिलखी नदी के समीप मृतक की डेड बॉडी मिल चुकी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…
मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की…
उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…
मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…

































































