उत्तराखंड
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदान में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणि सटिक साबित हुई है। शनिवार को पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं देर रात को हुई बर्फबारी के बाद सुबह जब धूप निकली तो वादियां चांदी सी चमक उठीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई है। आइए जानते है डिटेल्स..
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गौरसों बुग्याल, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, यमुना घाटी में देर रात तक हुई बर्फबारी के बाद सुबह मौसम साफ हो गया। चटख धूप खिलने के बीच यमुनोत्री घाटी के साथ मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित यमुना मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर का भी अद्भुत नजारा दिखा।
दूसरी ओर वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 26 और 27 फरवरी को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत…
एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…
विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखंड : धामी
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने भंडारे में की सेवा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद…
गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…



































































