देश
रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में रचा इतिहास, लगे जय श्री राम के नारे…
500 वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब अयोध्या में रामलला वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व्य और दिव्य मंदिर में विराज चुके है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान बने हैं।
बताया जा रहा है कि राम मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अर्चन की। उनके ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठे रहे। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को अरसों से इंतजार था। ये इंतजार शुभ मुहुर्त के साथ पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि रामलला की मूर्ति का अनावरण होने पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टरों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की। समारोह के लिए यहां आमंत्रित लोगों ने मंदिर परिसर में जय श्री राम के नारे लगाए।
बता दें कि मैसूर के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई है।नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था। वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी अयोध्या पहुंची। राम जन्मभूमि मंदिर पहुंची नीता अंबानी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है,” भगवान राम आज आ रहे हैं। वहीं, मुकेश अंबानी ने कहा कि 22 तारीख पूरे देश के लिए दिवाली की तरह है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…































































