Connect with us

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, इतने लोग थे सवार…

पिथौरागढ़

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां धारचूला के पास नेपाल सीमा में भीषण सड़क हादसा हो गया।  यहां यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणो का अभी पता नहीं चल सका है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा भारतीय सीमा से सटे नेपाल के दार्चुला जिले में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस नेपाल में दार्चुला के खलंगा से महेंद्र नगर की ओर जा रही थी। इस दौरान महाकाली नगर पालिका पांच फोहोर संकलन केंद्र खेट्टे वगर में डंपिंग जोन के सामने गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  रेस्क्सू कर घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त बस में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत  गंभीर बताई जा रीह है। वहीं अन्य 13 यात्री सामान्य घायल बताए जा रहे हैं, घायलों का इलाज जिला अस्पताल दार्चुला में किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top