देहरादून
उत्तराखंडः अब इस अधिकारी को किया गया निलंबित, ये है गंभीर आरोप…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है। उन पर गंभीर आरोप लगे है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार डेरी निदेशक संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले साल जनवरी में दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून में नमूना फुल क्रीम का वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लिया था। इस सैंपल की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर में जांच हुई थी, इसकी रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। इसको लेकर दायर वाद में नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के उल्लंघन किए जाने के क्रम पचास हजार की शस्ति आरोपित की गई है।
बताया जा रहा है कि मामले में एक्शन लेते हुए नरेंद्र के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। डंगुरियाल के दोषी पाए जाने की स्थिति में दीर्घ शस्ति दिए जाने की प्रबल संभावना है। ऐसे में डुंगरियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में निदेशालय डेरी विकास से सम्बद्ध किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी




































































