पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के छोटे से गांव के बॉबी धामी ने पाया बड़ा मुकाम, भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन…
उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत के दम पर नित नई पठकथा लिख रहें है, प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है बॉबी सिंह धामी का। पिथौरागढ़ के छोटे से गांव के बॉबी ने प्रदेश के युवाओं के सामने मिसाल पेश की है। अब वह अपनी प्रतिभा के दम पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने को तैयार है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कत्यानी निवासी श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी का चयन भारतीय हॉकी टीम में हो गया है। बताया जा रहा है कि बॉबी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। वह महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र रहे है। उन्होंने टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं।
वही उनके भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयन होने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उत्तराखंड टूडे भी बॉबी धामी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…



































































