उत्तराखंड
समूह-ग की 12 भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला,ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण के दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं समूह-ग की भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं 22 में से 12 भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लौटा दी गई है। अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी संभालेगा। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने समूह ग की भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को सौंपा था। इसके लिए बाकायदा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) संशोधन विनियम 2022 लाया गया था। लेकिन अब इन भर्तियों को यूकेएसएसएससी को सौंपा गया है। बची हुई भर्तियां दूसरे चरण में लौटाई जाएंगी। ये सभी भर्तियां अब यूकेपीएससी की परिधि से बाहर हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को शासन ने 12 भर्तियां यूकेएसएसएससी को सौंपने का अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किया है। जिसमें पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक भर्ती, अनुदेशक-कर्मशाला अनुदेशक भर्ती, वन विभाग स्केलर भर्ती, वैयक्तिक सहायक भर्ती, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार, मत्स्य निरीक्षक भर्ती, वाहन चालक भर्ती, कनिष्ठ सहायक भर्ती, वन आरक्षी भर्ती और बंदीरक्षक भर्ती शामिल है।।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…






























































