उत्तराखंड
टनकपुर क्षेत्र के 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी…
चम्पावत, 10 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर क्षेत्र के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए छह राजकीय विद्यालयों के परिसरों की भूमि को विद्यालयी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले से लंबे समय से भूमि अभिलेखों में नाम दर्ज न होने के कारण प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे विद्यालयों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के अंतर्गत संचालित छह विद्यालयों की भूमि राज्य सरकार से ‘विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन’ के नाम हस्तांतरित करने का आदेश जारी किया गया है।
शासनादेश के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय नायकखेड़ा को 0.0632 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टनकपुर (वार्ड नंबर-3) को 0.018 हेक्टेयर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपकरिया को 0.0408 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरमदेव को 0.252 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छीनीगोठ को 0.0948 हेक्टेयर तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय टनकपुर (वार्ड नंबर-10) को 0.0613 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन के इस निर्णय से क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही भवन, खेल मैदान तथा अन्य आवश्यक ढांचागत कार्यों को आगे बढ़ाने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा के स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































