उत्तराखंड
मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 40 युवक व युवतियां ले रहे भाग
उत्तरकाशी : पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार पर्यटन विभाग का एक्सपीडीशन हॉस्टल खरसाड़ी में पहली बार जिला योजना की एडवेंचर टूरिज्म मद से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों से संबंधित गतिविधियों की प्रारंभिक जानकारी देकर उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के मोरी, पुरोला व नौगांव ब्लॉक के 40 युवक व युवतियां भाग ले रहे हैं।
साहसिक खेल अधिकारी मोहम्मद अली खान के निर्देशन के संचालित इस शिविर में एनआईएम से प्रशिक्षित आठ महिला व पुरूष प्रशिक्षक दौरान विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संचार, आपदा प्रबंधन व डिजीटल मार्केटिंग की जानकारी दिए जाने की व्यवस्था भी की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन डीएफओ टौंस वन प्रभाग डीपी बलूनी, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी तथा द्वारा किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…






























































