उत्तराखंड
अच्छी खबर: शिक्षक दिवस पर 17 शिक्षक होंगे शैलेश मटियानी पुरुस्कार से…
उत्तराखंड- शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार मिलेगा। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सम्मानित करेंगे।
अपर शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए चयनित किया गया है। इसमें प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से नफीस अहमद, चमोली से कुसुमलता गडिया, उत्तरकाशी से कुसुम चौहान, देहरादून से सुमन चमोली, टिहरी गढ़वाल से कंचन बाला।
रुद्रप्रयाग से खड़क सिंह बोरा,बागेश्वर से नरेंद्र गिरी, नैनीताल से भावना पलड़िया, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर जोशी, अल्मोड़ा से राम सिंह को राज्यपाल सम्मानित करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी से दौलत सिंह गुसाई, हरिद्वार से राजेंद्र कुमार, नैनीताल से डाॅ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, चंपावत से श्याम दत्त चौबे और ऊधमसिंह नगर से डाॅ. मधुसूदन मिश्र सम्मानित किए जाएंगे। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से पौड़ी के डायट चड़ीगांव के प्रवक्ता डाॅ. नारायण प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया जायेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…
एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…




































































