उत्तराखंड
दर्दनाक: गौ मूत्र टैंक में गिरने से पति और पत्नी की मौत, मचा कोहराम…
हल्द्वानी: हल्द्वानी में गौ मूत्र टैंक में गिरने से पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिठोरिया नंबर 2 का है, जहां पर आज सुबह बदायू निवासी 40 वर्षीय मटरु लाल गौ मूत्र टैंक को साफ करने के लिए उतरा तो अचानक वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया।
वही यह देखकर मटरू की पत्नी 35 वर्षीय रानी टैंक में चली गई और अपने पति को बाहर निकलने लगी, लेकिन टैंक के अंदर गैस से दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों लोगों का पंचनामा भर दिया गया है।
दोनो पति और पत्नी बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जगदीश जोशी की गौशाला में वह कई सालों से काम कर रहे थे और आज गौ मूत्र टैंक के गैस में दम घुटने से मौत हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया टैंक में गिरने से दोनों पति-पत्नियों की मौत हो गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…
30 जून को लगेगी डाक अदालत, 29 जून तक भेजें शिकायतें…
किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ
घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ




































































