उत्तराखंड
टीचर डे: शिक्षक दिवस पर दिखा प्रतिद्वन्द, पढ़िए कंहा…

हरिद्वार। राजनीति एक ऐसा अखाड़ा है जहां दो प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। ऐसे ही दो प्रतिद्वंद्वी हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और खानपुर विधायक उमेश कुमार हैं।
दरअसल बहादराबाद स्थित शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। कार्यक्रम 11:00 से होना था, त्रीवेंद्र रावत अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच भी गए। इसी दौरान इस कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार भी पहुंच गए। उमेश कुमार को कार्यक्रम में बुलाए जाने पर त्रीवेंद्र सिंह रावत नाराज हो गए और अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल से उठकर चल दिए। त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ रुड़की की ओर निकल गए। हालांकि उमेश कुमार कार्यक्रम में बने रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

































































