उत्तराखंड
चुनाव: उप चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर…

मंगलौर। विधानसभा में चल रहे उपचुनाव को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जिससे उपचुनाव में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता शांतिपूर्वक तरीके से अपना मतदान कर सके।
मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि मंगलौर उपचुनाव को लेकर आईटीबीपी फोर्स,पैरामिलेट्री फोर्स,पीएसी, स्थानीय पुलिस के साथ पूरी विधानसभा में फ्लैग मार्च निकाला गया जिससे मतदाता बिना भय के शांतिपूर्वक तरीके से अपने मत का प्रयोग कर सके। चुनावी माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्व के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती के साथ कार्यवाही करेगा। वही अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। साथ ही पुलिस प्रशासन की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए रहेगी ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…


































































