उत्तराखंड
पंजाब प्रवास के दौरान दुकान पर पहुंचे सीएम धामी, खरीदी मूंगफली और नमकीन…

पंजाब प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बार फिर सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री एक महिला द्वारा संचालित छोटी सी दुकान पर पहुंचे और वहां से मूंगफली एवं नमकीन खरीदी।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर महिला दुकानदार भी उत्साहित नजर आई। धामी ने कुछ समय दुकान पर रुककर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री का आम लोगों के बीच इस तरह सहजता से पहुंचना चर्चा का विषय रहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के बीच बिताए ऐसे पल उन्हें हमेशा आत्मीयता का अनुभव कराते हैं। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के इस सहज व्यवहार की सराहना की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…





































































