देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ, इस गीत का भी किया विमोचन…
Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेग्रिगेशन पर आधारित गीत का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने जिन 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया उनसे नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा से वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य किया जायेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.98 करोड़ रूपये की धनराशि से स्पेशल असिस्टेंस स्कीम में नगर निगम द्वारा ये 58 वाहन खरीदे गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को वेस्ट मैनेजमेंट में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में हम सबको अपना पूरा योगदान देना है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायकविनोद चमोली,उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…




































































