उत्तराखंड
उत्तराखंड में 11-12 को बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानों में भी बढ़ेगी ठंड…
उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे लोगों को ठंड बढ़ने का अहसास होगा। 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र में देहरादून सहित सात जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में नए साल के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और सूखी ठंड परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं होने की वजह से आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।
मैदानी क्षेत्र में कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है, खासकर राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में हल्के से मध्यम कुहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानं ने 11 जनवरी को राज्य के 3000m व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों तथा 12 जनवरी को राज्य के 2800m व उससे अधिक ऊँचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
दिव्यांग जनों के लिए एम्स ने शुरू की ई-वाहन सुविधा
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटायरमेंट इनकम और यूलिप श्रेणियों में प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार जीता
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया
हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश
