उत्तराखंड
चंपावत में NHM की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा
देहरादून/चंपावत: जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं आगामी मौसमी बीमारियों से पहले की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में NHM के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत बच्चों के निःशुल्क उपचार, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, एंबुलेंस की त्वरित सेवा (रिस्पांस टाइम), आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार व जांच सेवाओं सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों से इन कार्यक्रमों की प्रगति पर फीडबैक भी लिया गया।
बैठक में पहाड़ी क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की देखभाल को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। साथ ही यात्रा सीजन की शुरुआत व डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर चंपावत जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. देवेश चौहान, तथा विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि आम जनता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
“खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”
बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग






























































