देश
बेथ मूनी की तूफानी पारी, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को घर पर दी मात…
विमंस प्रीमियर लीग (WPL) के 15वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की नाबाद 96 रन की धमाकेदार पारी और काश्वी गौतम के तीन विकेट की दम पर यूपी वॉरियर्स को उसके घर में 81 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी।
बेथ मूनी भले ही शतक नहीं पूरा कर पाईं, लेकिन अपनी उम्दा पारी से स्टेडियम में मौजूद करीब 10 हजार दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने 59 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से शानदार 96 रनों की नाबाद पारी खेली। हरलीन देओल (45) ने बेथ मूनी का बखूबी साथ निभाया और गुजरात को 187 रनों तक पहुंचाया।
गुजरात के 187 रनों के जवाब में मेजबान टीम निर्धारित ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.1 ओवर में सिर्फ 105 रनों पर आउट हो गई। ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस (25), शिनेल हेनरी (28), उमा छेत्री (17) और सोफ़ी एकल्सटन (17) के अलावा एक भी खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके।
लीग में छह मुकाबलों में चौथी हार के साथ ही यूपी वॉरियर्स अंक तालिका में सबसे नीचे यानि पांचवें नंबर पर लुढ़क गई है। ऐसे में उसकी नॉकआउट की राह भी कठिन हो गई है। वहीं, गुजरात की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
“खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”
बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग






























































