चमोली
औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, कई लोग थे सवार…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर जोशीमठ से आ रही है। यहां आज बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों का वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चार लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा औली मोटर मार्ग पर आईटीबीपी कैंप के समीप हुआ है। पर्यटकों का वाहन खाई में गिरते ही मौके पर चीक- पुकार मच गई। वाहन में चार पर्यटक सवार थे। जिसमें दो को गंभीर चोट आई हैं। चारों घायलों को किया श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी पर्यटक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर लगेगी लगाम, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया सख्त आदेश
जिला प्रशासन ने 24 घंटे भीतर तैयार कराया आपदाग्रस्त बटोली गांव में दूसरा वैकल्पिक रास्ता
2030 तक भारत में 70% चौबीस घंटे स्वच्छ बिजली संभव, हर साल 9 हज़ार करोड़ की बचत
भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया
मीजल्स (खसरा) एवं रुबेला उन्मूलन के विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर बैठक
