उत्तराखंड
Breaking: कोसी नदी मे डूबे दो युवक, घर पर छाया मातम…
कुमाऊँ। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से कोसी नदी में नहाने पहुंचे दो युवकों की कोसी नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने चार अन्य साथियों के साथ सोमेश्वर पहुंचे थे। मृतकों में एक युवक का 8 जून को विवाह हुआ था। ऐसा गांव के लोगों ने बताया। द्वाराहाट के विजयपुर निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र श्याम सिंह, धीरज रौतेला (27) पुत्र स्व. देवेंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह राणा (21) पुत्र पूरन सिंह, देवेंद्र राणा (26) पुत्र बहादुर सिंह, नीरज रौतेला (32) पुत्र श्याम सिंह और पंकज रौतेला (27) पुत्र विशन सिंह रविवार सुबह घर से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर निकले।
कौसानी के पास कांटली स्थित रुद्रधारी मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोपहर दो बजे सोमेश्वर के रनमन पहुंचे और कोसी नदी में नहाने उतरे। पंकज रौतेला और धीरज रौतेला जैसे ही नदी में उतरे तो यहां स्थित गहरे तालाब में डूब गए। दोस्तों ने उनको बचाने का प्रयास किया। वह नहीं बचा सके। बाद में पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद उनको निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर लाया गया। यहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने कहा कि डूबने से दोनों की मौत हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
पिथौरागढ़ में हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को किया सम्मानित
दून अस्पताल, बंजारावाला, व प्रिंस चौक पर जलभराव, सीवर लाईन चोक की शिकायत मिलते ही समाधान
डीएम सविन ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल, असहाय, अनाथ और लाचार राजू को दिया सहारा
नाबार्ड ने मनाया अपना 44वाँ स्थापना दिवस
