उत्तराखंड
उत्तराखंड बीजेपी ने जारी की चार प्रवक्ताओं की लिस्ट, देखें कौन-कौन शामिल…
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार को चार प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। आइए जानते है पार्टी ने किसे जिम्मेदारी सौंपी है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। बताया जा रहा है कि सतीश लखेडा को चमोली, कमलेश रमन को देहरादून महानगर, गीता ठाकुर को नैनीताल और गौरव पाण्डे को अल्मोडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि सतीश लखेड़ा उत्तराखंड से जुड़े मसलों को कई बड़े मंचों पर उठाते रहें हैं। वह अपनी वाकपटुता के जरिए बीजेपी और राज्य के मुद्दों को रखते आए हैं। वह गत 8 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की टीम में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई 30 साल की एक महिला की जान
रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए गतिमान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना
बागेश्वर में आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – महिलाओं ने शुरू किया ए–4 शीट निर्माण
मुुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई यूआईआईडीबी की कार्यकारिणी समिति की बैठक
