उत्तराखंड
गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनकर हुए तैयार …
देहरादून: राज्य में पहला अभिनव कार्य मुख्य शहर के बीच में स्थापित होने जा रहे हैं 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन। जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव पहल से देहरादून शहर के बीचो-बीच जीरो खर्चे पर 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहे हैं। जिनमें गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर अपनी तैयार स्वरूप पर आ गई है।
जिसका लोकार्पण प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द पब्लिक के लिए किया जाएगा। ईवी चार्जिंग स्टेशन के धरातल पर आने से जहां जनमानस को काफी सुगम सुविधा मिल सकेगा, वही देहरादून की पर्यावरण को प्रदूषण से संरक्षण में उपयोगी साबित भी होगे।
देहरादून को स्वस्थ नगर के स्वरूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी बंसल का यह अभिनव पहल पर्यावरण के क्षेत्र में एक रीढ़ के रूप में उबरकर आएगा ही, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति इससे प्रेरणा भी मिल सकेगा। वही शहर में उपलब्ध सुविधा के चलते लोगों का रुझान ईवी व्हीकल के प्रति बढ़ने लगेगा, जिससे ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में काफी हद तक विराम लग सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया ऐतिहासिक संबोधन
तहसील दिवस में जनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया
एफआरआई देहरादून में 9 नवम्बर को होगा उत्तराखण्ड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम
आदि कैलाश में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का ऐतिहासिक आयोजन




























































