उत्तराखंड
बागेश्वर नगर पालिका में तीन सभासदों ने नाम वापसी की…
बागेश्वर नगर पालिका में तीन सभासदों ने नाम वापसी की है। आरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर नपा में सभासद पद के प्रत्याशी सैम मंदिर वार्ड से दयाकृष्ण पांडे, मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड से लीला देवी व मंडलसेरा उत्तरी वार्ड से देवेश कुमार ने नाम वापस ले लिया है।
गरूड़ से वार्ड नं 5 से दुर्गा राम ने सभासद पद पर नाम वापस लिया। कपकोट नगर पंचायत में सभासद प्रत्याशी मुन्नी देवी ने ऐठाण से तथा शिवालय वार्ड से प्रियंका ने अपना नाम वापस लिया। नगर पालिका बागेश्वर के बागनाथ वार्ड से एकमात्र प्रत्याशी नवीन रावल के होने के बाद उन्हें रिटर्निंग अधिकारी मोनिका ने निर्विरोध निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया
एफआरआई देहरादून में 9 नवम्बर को होगा उत्तराखण्ड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम
आदि कैलाश में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का ऐतिहासिक आयोजन
सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखण्ड : डॉ. धन सिंह रावत
पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी हुई पुस्तकों की खरीददारी और बच्चों का हुआ उत्तराखण्ड टैलेंट शो




























































