उत्तराखंड
तापमान: अभी कुछ दिन और झेलनी होगी भीषण गर्मी, मानसून अभी दूर…
देहरादून। उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को मैदानी इलाकों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पर रहने से हीट वेव की स्थिति बनी रही जबकि आज बुधवार को तापमान 42 डिग्री के पार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल राहत के आसार नहीं है अब सभी लोगों की निगाहें मानसून पर टिकी हुई है।
–मुंबई पहुंचा मानसून,उत्तराखंड कब पहुंचेगा
दक्षिण-पश्चिमी मानसून की मुंबई में झमाझम बारिश के साथ एंट्री हो गई है आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत के राज्यों समेत बाकी राज्यों में पहुंचने की संभावना है। IMD के अनुसार, मॉनसून 20 और 25 जून को गुजरात, 30 जून और पांच जुलाई को राजस्थान पहुंच सकता है। इसके अलावा, IS जून को एमपी के कुछ इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 20 जून को बाकी इलाकों में पहुंचेगा। यूपी की बात करें तो यहां मॉनसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचता है। इस बार 18-20 जून में इसके वाराणसी या फिर गोरखपुर के जरिए यूपी में दस्तक देने की संभावना है। दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंच सकता है। इसके बाद झमाझम बारिश होगी। उत्तराखंड में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है उत्तराखंड में मानसन की झमाझम बारिश के साथ चंपावत मानसून की झमाझम बारिश के साथ चंपावत जिले से एंट्री हो सकती है।
–तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को Q देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में किया प्रतिभाग
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
बागेश्वर को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
देवभूमि रजत उत्सव – 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड





























































