उत्तराखंड
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्र ने बनाया रिकॉर्ड, आप भी दें बधाई…
उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। प्रदेश की केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्र ने इतिहास रच प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि विशाल भारद्वाज का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। उन्होंने पद्म शीर्षासन में नया कीर्तिमान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार विशाल उत्तर प्रदेश के बागपत के निवासी है व वर्तमान में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में बीएससी प्रथम वर्ष योग विज्ञान के छात्र हैं। 17 वर्षीय विशाल अत्यंत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवार से हैं। वह कक्षा -7 से योग कर रहे हैं इतना ही नहीं गांव में योग का नि: शुल्क प्रशिक्षण भी देते हैं, ताकि गरीब बच्चे योग के क्षेत्र में भी जा सकें। उन्होंने 33 मिनट 26 सेकंड तक पद्म शीर्षासन आसन कर राजस्थान के भूपेंद्र गार्डी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिसके बाद उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है।
बताया जा रहा है कि विशाल ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्हें संस्था ने दिल्ली बुलाकर डेमो देखा और फिर प्रमाण-पत्र तथा मेडल प्रदान किया। विशाल योग की विभिन्न स्पर्धाओं में अब तक विभिन्न स्तरों पर 61 मेडल और 35 ट्रॉफियां प्राप्त कर चुके हैं। बागपत, उत्तर प्रदेश के रहने वाले विशाल अपने गांव में ‘ओम् योगी’ नाम से योग संस्थान भी चलाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
“खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”
बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;
रुद्रपुर व ऊधमसिंह नगर के समग्र विकास के लिए करोड़ों की योजनाएँ—मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियाँ
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण






























































