उत्तराखंड
उत्तराखंड में असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली…
उत्तराखंड में एक और नई भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल पदों की संख्या 45 है।
16 अप्रैल से इसके लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uksssc.co.in फॉर्म लिंक खुल गया है। जिससे आप सीधे इस सरकारी वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 16 मई 2025 है। आवेदन शुल्क भरने की भी लास्ट डेट यही है। फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो 19-21 मई तक खुलेगी। सहायक विकास अधिकारी ग्रुप ‘सी’ की यह रिक्तियां उत्तराखंड की सहकारी समितियों में भरी जाएंगी।
सहायक विकास अधिकारी वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री जिसमें इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा हो /बीकॉम/बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी भी जरूरी है। शैक्षिक योग्यता संबंधित यह जानकारी अभ्यर्थी विस्तृत रूप से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया ऐतिहासिक संबोधन
तहसील दिवस में जनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया
एफआरआई देहरादून में 9 नवम्बर को होगा उत्तराखण्ड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम




























































