Connect with us

चुनाव: निकाय चुनाव की तैयारी, अक्टूबर माह मे चुनाव होने सम्भव…

उत्तराखंड

चुनाव: निकाय चुनाव की तैयारी, अक्टूबर माह मे चुनाव होने सम्भव…

देहरादून। लगता है कि अब उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव हो ही जायेंगे। जानकारी के अनुसार सरकार राज्य में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में निकाय चुनाव करवा लेगी । ओबीसी आरक्षण से लेकर निकायों के परिसीमन आदि की सभी तैयारियां 15 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाएंगी ऐसा दावा सरकार कर रही है। सरकार ने निकाय चुनाव से पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की भी प्रकिया तेज कर दी है। प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल दो दिसंबर को पूरा हो गया था। छह माह यानी दो जून तक के लिए निकाय प्रशासकों के हवाले हो गए थे।

इस दौरान चुनाव न होने के चलते सरकार ने तीन माह के लिए अवधि बढ़ा दी थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश आए और सरकार ने अंतिम टाइमलाइन तय कर ली है। राज्य में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में निकाय चुनाव होंगे। इससे पहले 15 सितंबर तक ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए नियमावली आदि का काम पूरा होगा.निकायों का परिसीमन, वोटर लिस्ट का काम भी तब तक पूरा करने की समय सीमा रखी गई है। उधर, सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया, निर्धारित समय सीमा में निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई हैं। उधर, नगर पालिका रामनगर और नगर नगर पालिका कर्णप्रयाग के परिसीमन में भी कुछ बदलाव होंगे। दो और नगर निगम बनने के बाद राज्य में 11 नगर निगम (देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, श्रीनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा) हो जाएंगे। नगर पालिका की संख्या 41 और नगर पंचायतों की संख्या 50 होगी। सरकार ने पिछले दिनों ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी थी। अब इस संशोधन को लागू करने के लिए नियमावली लागू करने की तैयारी है। नियमावली का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा में ओबीसी आरक्षण लागू हो सके।

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। इसी तरह गढ़वाल मंडल के डोईवाला नगर पालिका को तृतीय श्रेणी से उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। कहा, यदि ऐसा हुआ तो इन क्षेत्रों का विकास तो होगा ही, साथ में अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, समय-समय पर नगर निकायों का उच्चीकरण किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार अल्मोड़ा नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम में करने का विचार कर रही है। उन्होंने बताया, देहरादून के डोईवाला की तृतीय श्रेणी की न गर पालिका को उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। कहा, अल्मोड़ा में कुछ लोग नगर निगम बनाने को लेकर सीमा विस्तार जैसी भ्रांतियां फैला रहे हैं, जो गलत है। अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा, सिर्फ नगर पालिकाओं का उच्चीकरण पर विचार कर नगर निगम बनाया जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

देश

देश
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top
Share via
Copy link