उत्तराखंड
खेलो मास्टर्स नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता-2023 में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 24 खिलाड़ियों और खेलो मास्टर्स नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता-2023 में कांस्य पदक जीतने पर 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेपाल में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय वेटरनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखण्ड की 40 प्लस खेलो मास्टर्स टीम के दल को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत, सुनील शर्मा, शरद अग्रवाल, आर्मी कैप्टन धीरज थापा, विमल सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, कोच सत्य प्रकाश जोशी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना
बागेश्वर में आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – महिलाओं ने शुरू किया ए–4 शीट निर्माण
मुुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई यूआईआईडीबी की कार्यकारिणी समिति की बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’’हिमालय बचाओ अभियान-2025’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
रेलवे में 32438 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, नवंबर से शुरू एग्जाम
