पौड़ी गढ़वाल
अब हर शुक्रवार को इस अस्पताल में मिलेगा निःसंतान दंपत्तियों को आधुनिक इलाज…
श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में अब हर शुक्रवार को इंफर्टिलिटी ओपीडी का संचालन किया जाएगा। जिससे निःसंतान दंपत्तियों को आधुनिक इलाज मिलेगा।
बताया जा रहा है कि श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में बांझपन की समस्याओं के इलाज हेतु गायनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप्ति शर्मा द्वारा इंफर्टिलिटी यूनिट चलाई जाएगी।
बेस चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि इंफर्टिलिटी के आधुनिक इलाज से महिलाओं के साथ ही पुरूषों का भी इलाज किया जाएगा। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जो गरीबी के कारण बांझपन का इलाज नहीं करा पाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
देवभूमि रजत उत्सव – 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 508 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें: सीएम धामी
राज्य में नैचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
जिलाधिकारी ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली































































