पौड़ी गढ़वाल
डिजास्टर: पौड़ी मे जिला आपदा प्रबंधन अलर्ट,दुरस्तीकरण कार्य शुरू…
गढ़वाल के पौड़ी जनपद मे बुधवार देर शाम बारिश और बादल फटने से सड़क बहने के साथ लोगों के घरों मे भी पानी घुस गया है। बीती बुधवार की देर शाम अचानक तेज बरसात के चलते गढ़वाल के पौड़ी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आम जन जीवन प्रभावित हो गया। बादल फटने की घटना से लोग सख्ते मे आ गए हैं। वंही जिला आपदा प्रबंधन भी अलर्ट हो गया है। पौड़ी के थलीसैंड,बैजरों मे सहायक नदियां उफान पर हैं। कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए है। वहीं सुखई क्षेत्र में बादल फटने से लोगों के घरों मे पानी घुस गया।
जिससे लोगों को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की प्रक्रिया अपनाइ जा रही है। प्रशासन दुरस्टिकरण के साथ साथ प्रभावित ग्रामीणों के लिए राहत कार्य मे जुटी है। बहरहाल तबाही की इस पहली तस्वीर ने शासन-प्रशासन और लोगों को सख्ते मे ला दिया है।
आपदा की इस घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है, DM आशीष चौहान ने सभी अधिकारीयों को जल्द से जल्द शतीग्रस्त इलाकों का निरीक्षण कर राहत और दूरस्तीकरण के कार्यों मे तेजी लाने को कहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की
आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ा एक संस्मरण साझा किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
