नैनीताल
उत्तराखंडः यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, कई घायल…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां भीमताल में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे से मौके पर चीख-पुकार चम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि सात लोग गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा भीमताल के धारी ब्लॉक के पलड़ा में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ लोग पिकअप में सवार होकर हल्द्वानी से शादी का सामान लेकर हरीनगर सरना जा रहे थे। इस दौरान पलड़ा के कच्ची और संकरी सड़क के कारण संतुलन बिगड़ने से पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में सभी आठ लोगों को करीब 100 फीट खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया। जहां से सबकों अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान दीवान राम (52) निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रविंद, सुंदर कुमार, हरीश चंद्र , गिरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, दीपक कुमार के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 5.26 करोड़ की धनराशि
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पर्वतीय जिलों को मिली विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़ी सौगात
डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित



























































